ब्रेकिंग न्यूज़ | मऊगंज
वाराणसी से सीधी जा रही नशीली कफ सिरप की खेप पकड़ी गई
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव राजपूत के निर्देशन और मऊगंज पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मऊगंज थाना प्रभारी (टीआई) राम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाराणसी से सीधी ले जाई जा रही नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेप किस नेटवर्क के माध्यम से उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश के सीधी जिले तक पहुंचाई जा रही थी।
मऊगंज पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा होने की संभावना है।