रीवा में सनसनीखेज अंधी हत्या का खुलासा: चोरी के इरादे से घुसा आरोपी, पहचान छुपाने के लिए महिला का सिर काटा
पुलिस अधीक्षक रीवा श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव पाठक व थाना प्रभारी बिछ्या प्रशिक्षु IPS श्री राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में विगत दिनो बिछिया थाना क्षेत्र में घटित महिला की अंधी हत्या का खुलासा करनें में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 30.03.2026 की प्रातः थाना बिछिया क्षेत्र के लोही ब्रिज के पास गांव में एक महिला की सर कटी लाश पडी होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी बिछिया प्रशिक्षु IPS श्री राजीव अग्रवाल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं महिला के शव को कब्जे पुलिस लेकर शव के सर की तलास प्रारंभ कर दी एवं घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना प्रदान की गई जिस पर पुलिस अधीक्षक रीवा श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं शव के सर की तलाश व घटना कारित करनें वाले आरोपियो की गिरफ्तारी किए जाने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव पाठक के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया जा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
आसपास के लोगो से पुंछताछ पर महिला के शव की पहचान लीलावती पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस की तलासी के दौरान पुलिस टीम को घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक खेत में महिला का सर दस्तयाब हुआ, पुलिस टीम एवं एफएसएल टीम के द्वारा घटना स्थल व मृतिका महिला के घर का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला के घर में अत्यधिक मात्रा में खून फैला हुआ मिला जिस पर प्रतीत हुआ की आरोपी के द्वारा वही पर किसी धारदार हथियार से महिला की गला काट कर उसकी हत्या कारित की गई है। उक्त घटना पर थाना बिछिया जिला रीवा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 118/2026 धारा 103(1), 238 (ए) बी. एन. एस. पंजीबद्ध किया गया।
घटना स्थल का निरीक्षण करनें के उपरान्त पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात आरोपी की पता तलास प्रारंभ की गई और आरोपी तक पहुंचने के लिए घटना स्थल के आस पास व होटल, ढावों एवं सडक में लगे सीसीटीव्ही कैमरो की फुटेज खंगाली गई साथ ही गांव व आसपास के लोगो से बारीकी से पूछताछ की गई, पुलिस टीम को पृछताछ पर एक व्यक्ति पर संदेह हुआ जिसकी पहचान मृतिका के पडोस में रहने वाला राजा केवट के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल राजा केवट पिता दुर्गा केवट उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लोही थाना बिछिया को अभिरक्षा में ले कर घटना के संबंध मे बारीकी एवं तकनीकी रूप से पूंछतांछ की गई, जिसमें उक्त आरोपी के द्वारा मृतिका लीलावती पटेल की हत्या कारित करना स्वीकार किया।
पूंछतांछ में आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक 29,30 मार्च/2026 की दरमियानी रात्रि चोरी की नीयत से मृतिका महिला के घर में घुसा था उसी दौरान महिला जग गई व उसे पहचान गई और गाली देने लगी पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पूर्व से अपनें पास छुपाकर रखे धारदार हथियार से मृतिका लीलावती पटेल की गला काटकर हत्या कर दी एवं मृतिका की पहचान छुपाने हेतु उसके सर को दूर एक खेत में फेंक दिया।
गिरफ्तार आरोपी राजा केवट पिता दुर्गा केवट उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लोही थाना बिछिया जिला रीवा।