रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल का बड़ा बयान: PM मोदी ने 25 वर्षों तक की गरीबों की सेवा | रीवा में सिंघम स्टाइल एक्शन: ग्राहक बनकर नशे के अड्डे पर पहुंचे सिविल लाइन TI, ‘माहौल’ बोलते ही तस्कर गिरफ्तार मऊगंज में वाराणसी से सीधी जा रही नशीली कफ सिरप की खेप पकड़ी गई रीवा: ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाकर 8 लाख की चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार *छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही झिरिया छात्रावास पहुंचे कलेक्टर* रामपुर बघेलान भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने रामपुर बघेलान विधायक परम आदरणीय विक्रम सिंह विक्की भैया के जन्म दिवस के अवसर अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ शुभकामनाएं एवं बधाई दी

*छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही झिरिया छात्रावास पहुंचे कलेक्टर*

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही झिरिया छात्रावास पहुंचे कलेक्टर

समस्याओं के तत्काल समाधान के दिए निर्देश

रीवा 19 जुलाई 2026. रीवा शहर के झिरिया स्थित छात्रावास के छात्रों द्वारा मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर आवास का घेराव करने की सूचना मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी स्वयं छात्रावास पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण कर छात्रों से सीधे संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान छात्रों ने पेयजल की गंभीर समस्या उठाई। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद छात्रों के लिए पानी की व्यवस्था कराई गई।

कलेक्टर ने छात्रावास की भोजन व्यवस्था, रसोई, छात्रों के कमरों, बिजली, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक एवं तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि छात्रावास में कुछ बाहरी लोग रह रहे थे। इस पर कलेक्टर ने उन्हें तत्काल छात्रावास खाली करने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावास केवल प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए है और बाहरी लोगों की मौजूदगी से छात्रों को असुविधा होती है तथा अनुशासन प्रभावित होता है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर मिल सकें।

pushpaanews
Author: pushpaanews

Leave a Comment

और पढ़ें

रामपुर बघेलान भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने रामपुर बघेलान विधायक परम आदरणीय विक्रम सिंह विक्की भैया के जन्म दिवस के अवसर अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ शुभकामनाएं एवं बधाई दी

म.प्र.शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को सतना प्रवास के दौरान जैतवारा पहुंचकर 1 करोड़ 38 लाख की लागत से बनाए गए नगर परिषद कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?